पतंग प्रतियोगिता में शामिल छात्राएं।
लखनऊ। खुनखुनजी गर्ल्स पीजी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर के अंतिम दिन मंगलवार को डिजिटल लिटरेसी आस्था व संस्कृति का महाकुंभ विषय पर पतंग प्रतियोगिता हुई। इसमें नेहा पाठक प्रथम, अर्चना सिंह द्वितीय और अनुश्री वर्मा तृतीय स्थान पर रहीं। सर्वाधिक सृजनात्मक पतंग में माही वर्मा को पुरस्कार दिया गया। कुमारी प्रियंका व शिवानी की पतंग सबसे सुंदर रही। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को प्राचार्य प्रो. अंशू केडिया ने पदक व प्रमाण पत्र वितरण किया। इस अवसर पर आईटी कॉलेज की प्रो. सोनिका राजन, डॉ. वाहिद आलम, कार्यक्रम अधिकारी सुनीता यादव, अनामिका सिंह व अन्य शिक्षक मौजूद रहे। (संवाद)