छेड़खानी से परेशान होकर छात्रा ने छोड़ा स्कूल। (फोटो ः प्रतीकात्मक)
- फोटो : ??? ?????
वृंदावन सेक्टर-1 में तेजाब फेंकने और चाकू से मारे की धमकी के बाद एक छात्रा के स्कूल छोड़ने का मामला सामने आया है। स्कूल में शिक्षक की बेटी साउथ सिटी में एक स्कूल 12वीं की छात्रा है।
आरोप लगाया कि 10 दिनों से बेटी को एक युवक रास्ते में घेरकर छेड़खानी करता है और ब्लैकमेल कर पैसे मांगता है। दो दिन पहले चाकू से मार देने और चेहरे पर तेजाब फेंक देने की धमकी दी।
इससे सहमी छात्रा ने स्कूल जाना छोड़ दिया। छात्रा की आपबीती सुनकर पिता थाने पर गया और अज्ञात युवक के खिलाफ तहरीर दी। कोतवाल धर्मपाल सिंह ने बताया कि युवक की तलाश की जा रही है।
घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़, मुकदमा
चिनहट इलाके में शोहदों ने घर में घुसकर किशोरी से छेड़छाड़ की। उसकी चीख सुनकर बहने बचाने दौड़ीं तो शोहदों ने दो बहनों की जमकर पिटाई कर दी और उसकी मां को धमकी दी। पीड़ित परिवार की तहरीर पर चिनहट थाने में पुलिस ने मोहित यादव, बब्लू यादव व दो अज्ञात के खिलाफ मुुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम मणि त्रिपाठी के मुताबिक, घटना बीते 8 अप्रैल की है।