फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः रेलिंग पर बैठकर मोबाइल से बात कर रही थी छात्रा, तीसरी मंजिल से गिरी

Fri, 13 Sep 2019 03:50 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
घायल छात्रा - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ के गाजीपुर थानाक्षेत्र स्थित महिला पॉलीटेक्निक कॉलेज के छात्रावास की तीसरी मंजिल से आभा अचानक गिर गई। हादसे के वक्त वह रेलिंग पर बैठकर मोबाइल से बात कर रही थी। पुलिस ने उसे लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

चौकी प्रभारी पॉलीटेक्निक फिरोज सिद्दीकी के मुताबिक, मूलरूप से बलिया रसड़ा की पंचवारा गांव निवासी आभा द्वितीय वर्ष की छात्रा है।

वह देर शाम करीब 7.40 बजे तीसरी मंजिल की रेलिंग पर बैठकर मोबाइल पर बात कर रही थी। अचानक वह अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। चीखपुकार मचने पर छात्राएं नीचे गार्डन एरिया में पहुंच गईं। छात्रावास अधीक्षिका ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। चौकी प्रभारी के मुताबिक, आभा के कूल्हे की हड्डी टूट गई।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें