फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: डीसीएम की टक्कर से साइकिल से स्कूल जा रही छात्रा की माैत

Mon, 17 Feb 2025 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
इकौना थाने के सामने खड़ी डीसीएम।
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। बहराइच के पिपरा पचदेवरा निवासी छात्रा सोमवार को साइकिल से विद्यालय जा रही थी। जगतजीत इंटर कॉलेज के सामने बौद्ध परिपथ पार करते समय तेज रफ्तार डीसीएम ने उसकी साइकिल को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल छात्रा को सीएचसी इकौना लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बहराइच के थाना पयागपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरा पचदेवरा निवासी कल्पना यादव (16) जगतजीत इंटर कॉलेज में कक्षा 11 की छात्रा थी। सोमवार वह साइकिल से विद्यालय आ रही थी। जैसे ही कल्पना विद्यालय के सामने बौद्ध परिपथ पार करने लगी तभी पीछे से आ रही डीसीएम यूपी 40 एटी 7344 ने साइकिल में टक्कर मार दी। घटना में छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे एंबुलेंस से सीएचसी इकौना लाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक सहित डीसीएम को कब्जे में ले लिया। प्रभारी निरीक्षक अश्विनी चौबे ने बताया कि मृतका के पिता मालिक राम यादव की तहरीर पर चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेजा गया है।
16 किलोमीटर दूर घर से विद्यालय आती थी कल्पना
पिपरा पचदेवरा निवासी कल्पना यादव का ननिहाल इकौना थाना क्षेत्र के ग्राम खावा पोखर के मजरा जगदीशपुर में पड़ता है। गांव निवासी राजितराम यादव उसके मामा हैं। उनके घर न रुक कर कल्पना 16 किलोमीटर साइकिल चलाकर अपने घर से ही विद्यालय आती थी। छात्रा की मौत के बाद जहां परिवार में कोहराम मच गया, वहीं घटना के बाद मां का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें