फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी रुकवाने से डरी युवती मंडप से भागी, परिजनों ने की चाइल्ड लाइन पर कार्रवाई की मांग

Fri, 05 Jun 2020 01:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

माल क्षेत्र की मसीढा पंचायत के मजरे रामपुर की रहने वाली रामवती पत्नी सूरज ने पुलिस को तहरीर देकर चाइल्ड लाइन की टीम पर बालिग पुत्री की दो बार शादी रुकवाने व जेल भेजवाने की धमकी से भयभीत लड़की के घर से कहीं भाग जाने का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन


उधर सीडब्ल्यूसी की सदस्य संगीता शर्मा ने कहा है कि परिजनों पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। पीड़िता की मां का आरोप है कि उनकी पुत्री का विवाह 3 मई 2019 को होना था। उसी दिन विवाह स्थल पर पहुंची चाइल्ड लाइन की टीम बेटी के नाबालिग होने का हवाला दे बेटी समेत मां-बाप को लखनऊ ले आई थी।

एक वर्ष बाद शादी करने की हिदायत देकर छोड़ दिया था। एक वर्ष बाद बेटी का विवाह तय किया। चार जून को बरात आनी थी। तभी मंडप के नीचे चल रहीं रस्मों के बीच पहुंची चाइल्ड लाइन टीम ने फिर बेटी को नाबालिग बता धमकाया। दूसरी बार विवाह में उत्पन्न विवाद से डरी लड़की घर से भाग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों पर दर्ज होगा केस

पिछले साल भी लड़की के माता-पिता ने लिखकर दिया था कि जब तक बेटी 18 साल की नहीं हो जाती, तब तक शादी नहीं करेंगे। लेकिन वे बेटी की शादी करने लगे। यह कानूनन जुर्म है। बाल न्यायालय ने गुरुवार को लड़की के माता-पिता को प्रस्तुत करने का आदेश दिया था, लेकिन स्थानीय पुुलिस उन्हें प्रस्तुत नहीं कर सकी। बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप रंजन की अध्यक्षता में डीपीओ ने आदेश दिया है कि शुक्रवार को लड़की के माता-पिता, लड़के और उसके माता-पिता के खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।   -संगीता शर्मा, सदस्य, सीडब्ल्यूसी

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें