फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: घर के बाहर खेल रही बच्ची एसयूवी की चपेट में आई, मौत

विज्ञापन
संध्या। फाइल फोटो
विज्ञापन
तेलीबाग। पीजीआई इलाके के तेलीबाग स्थित नटखेड़ा-खरिक में शुक्रवार सुबह घर के बाहर खेल रही संध्या (03) को तेज रफ्तार बेकाबू एसयूवी ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर धीरेंद्र सिंह ने बताया कि बाराबंकी के लोनी कटरा थाना निवासी मजदूर संदीप की पत्नी पुष्मा कई महीनों से बेटी संध्या और पांच माह के बेटे कुलदीप के साथ तेलीबाग स्थित मायके में रह रही थी। सुबह करीब 11 बजे संध्या घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान गली से निकली तेज रफ्तार एसयूवी ने उसे चपेट में ले लिया। पहिया के नीचे आने से संध्या गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े। लोगों को आता देख चालक गाड़ी लेकर भाग निकला।

परिजन संध्या को लोकबंधु अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इंस्पेक्टर ने बताया कि परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नहीं दी है। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से एसयूवी का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें