फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिनभर मोबाइल पर बातें करने से मना करने पर युवती गोमती नदी में कूदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। मड़ियांव थाना क्षेत्र में घैला पुल के पास रविवार शाम एक युवती ने गोमती में छलांग लगा दी। आसपास लोगों ने उसे नदी में कूदते देख शोर मचाया तो सामने स्थित पुलिस चौकी पर बैठे पॉलीगॉन बाइक के दो सिपाही गौरीशंकर व सुमित तुरंत मौके पर पहुंचे और नदी से युवती को सकुशल बाहर निकाल लिया। परिवारीजनों को बुलाकर युवती को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

मड़ियांव इंस्पेक्टर मनोज कुमार सिंह ने बताया कि युवती राजाजीपुरम इलाके में मीना बेकरी के पास की रहने वाली है। दिनभर मोबाइल चलाने पर परिवारीजनों की डांट से क्षुब्ध होकर जान देने के इरादे से वह नदी में कूदी थी। परिवारीजनों को बुलाकर युवती को उनके सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें