फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: सुसाइड नोट लिख फंदे से झूली युवती... तो तालकटोरा में प्राइवेट चालक ने की आत्महत्या

Sun, 18 May 2025 06:09 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में सुसाइड नोट लिखकर युवती फंदे से झूल गई। उसने बीमारी से तंग आकर जान देने की बात लिखी। इसके अलावा तालकटोरा में प्राइवेट चालक ने भी आत्महत्या कर ली। वह नशे का आदी था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली।
विज्ञापन
suicide - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में गोमतीनगर के हुसड़िया निवासी सरोजिनी (22) ने फंदा लगाकर जान दे दी। उसके पास से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने बीमारी से परेशान होकर आत्महत्या की बात लिखी है। वहीं तालकटोरा के बादशाहखेड़ा निवासी प्राइवेट चालक राजीव शुक्ला (50) ने भी फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

विज्ञापन


हरदोई के कछौना की रहने वाली सरोजिनी एक पेट्रोल पंप में नौकरी करती थी। पिता भगवानदीन ने बताया शनिवार दोपहर उसे मकान मालिक ने फोन करके जानकारी दी। बताया कि सुबह से सरोजनी कमरे से बाहर नहीं निकली है। अन्य किराएदारों ने जब खिड़की से झांक कर देखा तो सरोजनी फंदे से लटकी दिखी। 

छानबीन के दौरान कमरे से सुसाइड नोट मिला

मकान मालिक की सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची। इसके बाद सरोजिनी को एक प्राइवेट अस्पताल लेकर पहुंची। वहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया। खबर पाकर सरोजिनी के परिजन भी लखनऊ पहुंच गए। पुलिस को छानबीन के दौरान कमरे से एक सुसाइड नोट मिला। 

इसमें उसने अपनी मौत का जिम्मेदार खुद को ठहराया। बीमारी से परेशान होकर जान देने की बात लिखी थी। अंत में लिखा कि इसमें किसी का कोई दोष नहीं है। उनके पिता किसान हैं और परिवार में मां शांति देवी, सात बहनों में सरोजनी चौथे नंबर पर थी। बीते साल उसने बाराबंकी के एक प्राइवेट डिग्री कॉलेज से बीकॉम किया था।

नशे का आदी थी चालक

इसके अलावा तालकटोरा के बादशाहखेड़ा निवासी राजीव शुक्ला के बेटे विशाल ने बताया कि पिता राजीव शनिवार रात नशे की हालत में घर आए और मकान के ऊपर वाले कमरे में सोने के लिए चले गए। रविवार सुबह मां गुड़िया जब पिता को जगाने उनके कमरे में पहुंची तो पिता का शव फंदे से लटकता मिला। तालकटोरा पुलिस का कहना है राजीव नशे के आदी था। इसी के चलते उसने आत्महत्या की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें