फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: करंट लगने से युवती की मौत, हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। त्रिवेणी नगर द्वितीय में रविवार को एक महिला की करंट लगने से मौत हो गई। पति जब घर पहुंचे तो देखा इमर्शन रॉड (पानी गर्म करने वाली रॉड) पत्नी के हाथ में और तार का प्लग स्विच बोर्ड में लगा है। सोमवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंपा। मृतका के पिता ने हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी है। पुलिस तफ्तीश कर रही है।
विज्ञापन


मूल रूप से सीतापुर के कमलापुर निवासी निशा चौधरी (32) त्रिवेणी नगर द्वितीय में रहकर कोचिंग पढ़ाती थीं। साथ में उनके पति रंजन बाबू वर्मा रहते थे। निजी बैंक में कर्मचारी रंजन ने 2020 में निशा से प्रेम विवाह किया था। रंजन के मुताबिक रविवार सुबह वह सीतापुर गए थे। रात करीब आठ बजे जब वह लौटे तो काफी देर तक खटखटाने पर दरवाजा नहीं खुला। खिड़की से भीतर देखा तो आंगन में निशा के पैर दिखाई दिए। वह पड़ोसी की छत से होते हुए अपने मकान की छत पर गए और वहां से नीचे उतरकर आंगन में गए। जहां निशा आंगन में पड़ी थीं। उनके हाथ में इमर्शन रॉड थी। जिसमें करंट था। वह तुरंत निशा को लेकर अस्पताल गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। तब पुलिस को सूचना दी गई।
घटना की जानकारी होने पर निशा के पिता सुरेंद्र पाल व अन्य परिजन शहर पहुंचे। उन्होंने कहा कि बेटी की हत्या की गई है। पुलिस जांच कर कार्रवाई करे। सुरेंद्र पाल ने चौंकाने वाली बात कही कि उन्हें पता ही नहीं था कि बेटी लव मैरिज कर चुकी है।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में करंट से मौत की पुष्टि हुई है। करंट से शरीर का कुछ हिस्सा भी झुलस गया। एडीसीपी सेंट्रल मनीषा सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। हादसे के पहलू पर भी तफ्तीश चल रही है। जो साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें