फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो मंजिला मकान की छत पर खेलते समय सड़क पर गिरी बच्ची, मौत

Wed, 17 Jun 2026 02:02 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
त्रिशा शर्मा की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। चिनहट के गणेशपुर रहमानपुर में सोमवार शाम दो मंजिला मकान की छत पर खेलते समय डेढ़ वर्षीय त्रिशा शर्मा सड़क पर जा गिरी। घरवाले उसे अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मूलरूप से सीतापुर के घूरामऊ बंगला में रहने वाले अतुल शर्मा, पत्नी मंजू और बेटी त्रिशा के साथ यहां रहते हैं। अतुल मजदूरी करते हैं। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम करीब त्रिशा छत पर अन्य बच्चों के साथ खेल रही थी। खेलते हुए वह रेलिंग के पास पहुंच और अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। रेलिंग में अधिक गैप होने के कारण यह हादसा हुआ। पड़ोसियों की मदद से उसे लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
छह साल की मन्नतों के बाद हुई थी त्रिशा
बेटी का शव घर पहुंचते ही मां मंजू दहाड़े मारकर रोने लगीं। अतुल ने बताया कि त्रिशा इकलौती बेटी थी, जिसका जन्म छह साल की मन्नतों के बाद हुआ था। इस हादसे से परिवार में गहरा मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें