फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दर्दनाक हादसा: सुबह पढ़ने के लिए भेजा, स्कूल से बच्ची की मौत की खबर आई

Sat, 16 Dec 2017 02:01 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
स्कूल में गिरी बाउंड्री वॉल और गेट। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
अमेठी के एक निजी स्कूल में शनिवार सुबह बाउंड्री वॉल और गेट गिरने से 10 वर्षीय बच्ची की दबकर मौत हो गई, जबकि दो अन्य बच्चियां घायल हुई हैं। दोनों का प्राथमिक इलाज कराया गया है। एसडीएम ने इसे विद्यालय प्रशासन की लापरवाही बताते हुए मामले की जांच की बात कही है। 
विज्ञापन


पीपरपुर थाना क्षेत्र इस्माइलपुर गांव स्थित लक्ष्य एकेडमी में शनिवार सुबह बच्चे स्कूल पहुंचे। कुछ बच्चे जब गेट के पास से गुजर रहे थे तभी अचानक बाउंड्री वॉल गेट समेत ढह गई। इसकी चपेट में आकर कक्षा चार की छात्रा मोनिका यदव (10) पुत्री सुरेश यादव निवासी बढ़ई का पुरवा अयोध्या नगर गंभीर रूप से घायल हो गई। 

लोग तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, शिफा पुत्री मोहम्मद नईम निवासी बीघापुर और शिवानी पुत्री रामचंद्र गुप्ता निवासी अयोध्या नगर को सीएचसी भादर में भर्ती कराया गया। वहां उपचार के बाद दोनों को घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना मान्यता के चल रहा था स्कूल

हादसे की शिकार हुई बच्ची।
बीएसए राजकुमार पंडित ने कहा कि विद्यालय बिना मान्यता के संचालित हो रहा था। विद्यालय प्रबंधक ने मान्यता के लिए आवेदन किया था लेकिन मान्यता की शर्तें पूरी न होने के कारण खंड शिक्षा अधिकारी ने संस्तुति नहीं की थी। बीईओ को मौके पर भेजा गया है। उनकी रिपोर्ट मिलते ही विद्यालय संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। 

वहीं, इस मामले में एसडीएम प्रियंका सिंह ने मौके का जायजा लेकर कहा कि मामले की जांच की जाएगी। पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें