फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पिकअप से कुचलकर बालिका की माैत

Fri, 14 Feb 2025 11:52 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
फत्तूपुर तनाजा में बालिका की मौत के बाद घटनास्थल पर माैजूद ग्रामीण।
विज्ञापन
इकौना (श्रावस्ती)। डिंगुराजोत के मजरा फत्तूपुर तनाजा में शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही बालिका को तेज रफ्तार पिकअप ने कुचल दिया। घटना में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा। हालांकि बाद में पुलिस ने वाहन सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


नवीन मॉडर्न थाना कटरा के ग्राम डिंगुराजोत के मजरा फत्तूपुर तनाजा निवासी आद्या प्रसाद उर्फ ज्ञानी गौतम की पुत्री अर्चना (7) शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गल्ला लादकर जा रहे तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में अा गई। अर्चना की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पिकअप सहित चालक मौके से फरार हो गया। ज्ञानी गौतम के अनुसार पिकअप विक्की कसौधन की थी और वह स्वयं उसे चला रहा था। आरोप है कि विक्की ने शराब पी रखी थी। परिजनों की सूचना पर पीआरवी के साथ पहुंची कटरा पुलिस ने शव को को पोस्टमार्टम के लिए भिनगा भेज दिया। थानाध्यक्ष कटरा योगेश कुमार सिंह ने बताया कि वाहन सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें