फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रावस्ती: घर के बाहर खेल रही बालिका को पिकअप ने रौंदा, मौके पर ही मौत

Fri, 14 Feb 2025 12:03 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, इकौना (श्रावस्ती)

सार

इकौना के श्रावस्ती जिले में डिंगुराजोत के मजरा फत्तूपुर तनाजा में शुक्रवार घर के बाहर खेल रही बालिका को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। मौके पर ही बच्ची की मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीण। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रावस्ती के डिंगुराजोत के मजरा फत्तूपुर तनाजा में शुक्रवार घर के बाहर खेल रही बालिका को तेज रफ्तार पिकअप ने रौंद दिया। घटना में बालिका की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से भागने में सफल रहा।

विज्ञापन


नवीन मार्डन थाना कटरा के ग्राम डिंगुराजोत के मजरा फत्तूपुर तनाजा निवासी आद्या प्रसाद उर्फ ज्ञानी गौतम की पुत्री अर्चना (7) शुक्रवार को घर के बाहर खेल रही थी। इसी बीच गल्ला लादकर निकली तेज रफ्तार पिकअप ने बालिका को रौंद दिया जिससे बालिका की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना के बाद पिकअप सहित चालक मौके से फरार हो गया। ज्ञानी गौतम के अनुसार पिकअप विक्की कसौधन की थी। जो स्वयं पिकअप चला रहा था जिसने शराब पी रखी थी। परिजनों की सूचना पर पीआरवी के साथ पहुंची कटरा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन


इस बारे में थानाध्यक्ष कटरा योगेश कुमार सिंह का कहना है कि शव को थाने लाया जा रहा है। तहरीर मिलते ही मामला दर्ज कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया जाएगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें