फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गौतमपल्ली थाने के पास युवती ने खाया जहरीला पदार्थ

Fri, 18 Oct 2024 07:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौतमपल्ली थाने के पास शुक्रवार दोपहर 12 बजे युवती ने जहरीला पदार्थ खा लिया। यह देखकर पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ा और सिविल अस्पताल पहुंचाया। उन्होंने लखीमपुर खीरी में तैनात सिपाही के खिलाफ कुछ दिन पहले दुष्कर्म का केस दर्ज कराया था। कानपुर पुलिस की कार्रवाई से वह असंतुष्ट थीं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है और खबर परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन

औरैया निवासी युवती कानपुर के कल्याणपुर इलाके में रहती है। उनके अनुसार, लखीमपुर खीरी में तैनात सिपाही निशांत ने शादी का झांसा देकर उनके साथ दुष्कर्म किया था। उन्होंने लखीमपुर में केस दर्ज कराया था। जांच में घटनास्थल कानपुर निकला तो केस 26 अगस्त 2023 को कानपुर के कल्याणपुर थाने ट्रांसफर कर दिया गया। आरोपी ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया तो 26 अक्तूबर 2023 को कानपुर पुलिस ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी। आठ जनवरी को सिपाही को जमानत मिल गई। वह लखीमपुर खीरी पुलिस लाइन में तैनात है।
इसकी जानकारी पर पीड़िता ने कानपुर पुलिस पर कठोर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया। आरोप है कि चार्जशीट दाखिल होने के बावजूद सिपाही आराम से नौकरी कर रहा है। उन्होंने आरोपी को बर्खास्त करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें