फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘मैं कुछ नया और रोमांचक करने के लिए फांसी लगा रही हूं’

Mon, 02 May 2016 11:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो प‌िक - फोटो : demo pic
विज्ञापन
मैं कुछ नया और रोमांचक करने के लिए आत्महत्या कर रही हूं। इसके लिए किसी को दोषी न ठहराया जाए...सुसाइड नोट में यह लिखकर बर्रा-8 निवासी इनकम टैक्स इंस्पेक्टर उपेंद्र सिंह की 12वीं में पढ़ने वाली बेटी अनुष्का सिंह (16) ने फांसी लगाकर जान दे दी।
विज्ञापन


ई ब्लाक निवासी उपेंद्र के मुताबिक अनुष्का उनकी मंझली बेटी थी। बड़ी बेटी नित्या दिल्ली में पढ़ाई कर रही है और छोटा बेटा निहाल भी पढ़ता है। रविवार दोपहर पत्नी अर्चना गोविंदनगर स्थित मायके गई थी और वह अनुष्का की स्कूटी का सीट कवर चेंज कराने गए थे। 

घर पर निहाल और अनुष्का ही थे। निहाल के मुताबिक पापा के जाने के कुछ ही देर बाद अनुष्का दीदी ने उसे घर से बाहर भेज दिया। करीब आधे घंटे बाद वह घर लौटा तो दरवाजा बंद था।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘कमरे में फंदे पर लटकी थी दीदी’

डेमो प‌िक
दरवाजा खटखटाने और आवाज देने के बाद भी दीदी ने कोई जवाब नहीं दिया तो खिड़की से झांककर देखा। कमरे में दीदी फंदे से लटकती दिखाई दी तो पड़ोसी के घर पहुंचकर जानकारी दी। 

इसके बाद पापा और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दुपट्टे से लटक रहा शव उतारा और अस्पताल ले गई जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 

बर्रा एसओ तुलसी राम पांडे का कहना है कि मौके से मिले सुसाइड नोट में छात्रा ने कुछ नया और रोमांचक करने की बात लिखी है। परिवार के लोग खुदकुशी की वजह नहीं बता सके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें