फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 साल की लड़की ने मां पर लगाए वेश्यावृत्ति में ढकेलने का आरोप

Sat, 22 Apr 2017 04:13 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
लखनऊ के गोमतीनगर स्टेशन के पास शुक्रवार दोपहर 15 वर्षीय किशोरी रोती हुई मिली। कुछ महिलाओं ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस की पूछताछ में किशोरी ने मां पर वेश्यावृत्ति कराने का आरोप लगाया। उसने बताया कि विरोध करने पर उसकी पिटाई की गई। इसीलिए घर से भागी है। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड लाइन को सौंप दिया।
विज्ञापन


इंस्पेक्टर नारद मुनि के अनुसार, गोमती नगर थानाक्षेत्र में रहने वाली किशोरी शुक्रवार दोपहर रेलवे स्टेशन के पास रोती हुई मिली। इस बीच वहां से गुजर रहीं कुछ महिलाओं ने पूछताछ की तो उसने बताया कि उसकी मां उससे वेश्यावृत्ति कराती है। 

विरोध पर मारती-पीटती हैं। शुक्रवार सुबह भी उसकी पिटाई की गई। मौका देखकर वह घर से भाग निकली। सूचना के बाद एसआई विजय कुमार और दो महिला सिपाही मौके पर पहुंचे। पूछताछ में किशोरी ने बताया कि उसके झोपड़ी के पास एक महिला रहती है। 
विज्ञापन


जो उसकी मां से यह काम करवाती है। पिता व भाई से शिकायत की तो उन्होंने उलटा ही उसे डपट दिया। पुलिस ने किशोरी को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। चाइल्ड लाइन के अजीत कुमार ने बताया कि किशोरी को राजकीय महिला शरणालय में रखा गया है।
Trending Videos
विज्ञापन

सालभर पहले हुई थी शादी

डेमो प‌िक - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
पुलिस ने बताया कि किशोरी के माता-पिता ने उसकी शादी सालभर पहले कर दी थी। ससुराल हरदोई के संडीला में है। किशोरी की मां ने पुलिस को बताया कि शादी के दस दिन बाद ही मायके आ गई थी। उसकी आदत ठीक नहीं है। इसके चलते कई बार विवाद हो चुका है।

किशोरी की मां आसपास के घरों में चौका-बर्तन करती है। किशोरी जब मायके आई तो उसे भी काम में लगा दिया। किशोरी ने पुलिस को बताया कि मां ने कहा था कि उम्र कोई पूछे तो 20 साल बताना। 

जेल जाने के डर से मां ने अधिक उम्र बताने की हिदायत दी थी। हालांकि, चाइल्ड लाइन के अजीत ने बताया कि किशोरी नाबालिग है। लेकिन शादी हो चुकी है। 

ऐसे में उसे राजकीय महिला शरणालय में रखा गया है। किशोरी लगातार बयान बदल रही है। किशोरी की मां ने सभी आरोपों को गलत बताया है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें