फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इश्क में महंगी पड़ी बेवफाई, प्रेमिका ने की जमकर पिटाई

Wed, 03 Dec 2014 11:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करके एक युवती के विश्वास से खेलना धोखेबाज प्रेमी को महंगा पड़ गया। यूपी के फैजाबाद में धोखेबाज प्रेमी को एक मर्दानी ने मजा चखाया।
विज्ञापन


एमबीए कर दिल्ली में नौकरी कर रही एक युवती ने वहीं काम करने वाले अपने प्रेमी की मंगलवार सुबह रोडवेज बस स्टेशन पर धुनाई कर दी।

इतना ही नहीं प्रेमी को कॉलर पकड़कर सिविल लाइंस चौकी तक घसीट लाई। लड़की बार-बार उसी युवक से शादी करने की बात कह रही थी। पुलिस ने दोनों के परिवारीजनों को बुला लिया। खबर लिखने तक महिला थाने में पंचायत जारी थी।

इसी तरह बीते दिनों लखनऊ के हजरतगंज स्थित पांच सितारा होटल क्लार्क अवध में रविवार रात एक रसूखदार की शादी में प्रेमिका ने जमकर हंगामा किया।

शादी रुकवाने के इरादे से होटल में घुस रही युवती को बाउंसरों ने पीटा। रसूखदार के यौनशोषण का शिकार युवती इंसाफ की मांग करती रही।
Trending Videos
विज्ञापन

शादी का वादा करके किया यौनशोषण

कई घंटे मूकदर्शक रही महिला थाने की पुलिस हरकत में आई तो होटल के सुरक्षाकर्मियों ने पुलिस व मीडियाकर्मियों को पीट दिया।

रसूखदार ने आननफानन में फेरे लिए और दुल्हन को साथ लेकर निकल गया। युवती ने महिला थाने की इंस्पेक्टर व वीमेन पॉवर लाइन के प्रभारी पर रसूखदार से साठगांठ का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की।

पुलिस के मुताबिक, लखनऊ विश्वविद्यालय की एक शोध छात्रा ने 26 नवंबर को महिला थाने में गोमतीनगर के वास्तु खंड निवासी अभिषेक त्रिपाठी व उसके परिवारीजनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

आरोप था कि अभिषेक ने साल भर पहले उसे प्रेमजाल में फंसाया। अपने परिवारीजनों के सामने शादी का वादा किया। इसके बाद यौनशोषण करने लगा।

गर्भवती होने पर युवती ने दबाव बनाया तो जल्दी शादी की बात कहकर गर्भपात करा दिया। अभिषेक के तेवर बदलने पर युवती ने वीमेन पॉवर लाइन में शिकायत की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें