फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बालिका और युवक ने लगाया फंदा

Wed, 21 May 2025 02:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बालिका और युवक ने लगाया फंदा
विज्ञापन
लखनऊ। महिंगवा में सोमवार को बसेना निवासी पांचवीं की छात्रा मुस्कान (12) ने फंदा लगा लिया। उधर, बीबीडी के अनौराकला स्थित दुकान में बाराबंकी के फतेहपुर निवासी वीरेंद्र कुमार (28) ने जान दे दी।
विज्ञापन


बसेना निवासी हंसराज रावत के मुताबिक, सोमवार दोपहर में वह बेटे लवकुश के साथ मछली पकड़ने गए थे। पत्नी सुनीता खरीदारी करने गई थी। बेटी मुस्कान अकेले थी। शाम छह बजे घर लौटे तो कमरे में मुस्कान कुंडे से साड़ी के सहारे लटकी थी। उसकी सांसें चलने का एहसास होने पर हंसराज उसे सीएचसी ले जाने लगे। पर रास्ते में छात्रा ने दम तोड़ दिया। दरोगा रावेंद्र सिंह के मुताबिक प्राथमिक जांच में मुस्कान के काफी गुस्सैल होने की बात सामने आई है।
बाराबंकी के फतेहपुर खदरा निवासी वीरेंद्र अनौरा कला में प्रेम कुमार की वेल्डिंग की दुकान में काम करते थे। दुकान में ही रहते थे। उनके भाई दीपू के मुताबिक वीरेंद्र तीन दिन पहले आए थे। रविवार को फिर दुकान चले गए। प्रेम के मुताबिक सोमवार रात में काम कर वीरेंद्र दुकान में सो गया था। मंगलवार सुबह नौ बजे कर्मचारी पहुंचे तो वीरेंद्र पंखे से शॉल के सहारे लटका हुआ थ। इंस्पेक्टर राम सिंह ने बताया कि सुसाइड नोट नहीं मिला है। वीरेंद्र का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। प्राथमिक जांच में वीरेंद्र के बीमार रहने की बात सामने आई। घरवालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है। परिवार में पत्नी शीलू और एक बच्चा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें