फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेढ़ साल से लापता लड़की वापस लौटी, पड़ोसी पर लगाए गैंगरेप के आरोप

Sun, 07 Oct 2018 11:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

लखनऊ के जानकीपुरम इलाके से डेढ़ साल से लापता युवती महीना भर पहले संदिग्ध हालात में लौटी। उसने अपने पड़ोसी मामा-भांजे पर अपहरण और बंधक बनाकर सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया। दोनों की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित परिवारीजनों ने मुख्यमंत्री से गुहार लगाई है।

विज्ञापन


इलाके के एक गांव में रहने वाली युवती का कहना है कि 10 फरवरी 2017 की सुबह वह कूड़ा फेंकने के लिए घर से निकली थी। इस दौरान पड़ोसी प्रवेश कुमार ने अपने मामा अरविंद की मदद से उसे पकड़ा और मुंह दबाकर चार पहिया गाड़ी में बैठाकर ले गया।

बीकेटी इलाके के एक घर में बंधक बनाकर उससे सामूहिक दुष्कर्म करते रहे। एक महिला भी उनकी मदद करती थी। विरोध पर यातनाएं दी जाती थीं। डेढ़ साल बाद 31 अगस्त को आरोपियों की साथी महिला उसे छठा मील के पास छोड़ गई थी। एक राहगीर की मदद से अपने भाई को फोन करके बुलाया। उसके साथ थाने जाकर बयान दर्ज कराई।
विज्ञापन


आरोप है कि एक महीने बाद भी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की। पुलिस अधिकारियों से शिकायत बेनतीजा रहने पर युवती ने मुख्यमंत्री को अर्जी भेजकर गुहार लगाई है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें