फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पार्क में ओपन जिम का तोहफा, जताया आभार

विज्ञापन
पार्क में ओपन जिम का शुभारंभ करते विधायक।
विज्ञापन
लखनऊ। इंदिरानगर के बी-ब्लॉक स्थित सुधांशु पार्क को ओपन जिम का तोहफा मिला है। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने बृहस्पतिवार शाम इसका उद्घाटन किया। जन कल्याण समिति ने इसके लिए सांसद एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का आभार जताया है। विधायक ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में फिट रहना बहुत जरूरी है। यह जिम क्षेत्र के लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रोत्साहित करेगा। जनकल्याण समिति के रमेश सिंह, उपाध्यक्ष एसएस नागपाल और ऊषा सिंह ने कहा कि सांसद के कोटे से ओपन जिम स्थापित किया गया है। इसकी लंबे समय से मांग की जा रही थी। सभी ने रक्षा मंत्री और विधायक को धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें