फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: 'सदन नहीं चलता तो लोगों को होती निराशा...', गुलाम नबी आजाद बोले- मुद्दों पर बात का रहता है इंतजार

सार

गुलाम नबी आजाद ने कहा कि संसद में सत्र नहीं चलता तो लोगों को निराशा होती है। गरीब और मजदूर को उनके मुद्दों पर बात होने का इंतजार रहता है। आगे पढ़ें और जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
DPAP के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (DPAP) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद सोमवार को राजधानी लखनऊ पहुंचे। उन्होंने समाचार एजेंसी ANI से बात करते हुए संसद के शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार को घेरा। कहा कि सदन नहीं चल रहा है। मेरी हमेशा कोशिश रही है कि सदन चले। सदन चलने के लिए और लोगों की आवाज उठाने के लिए है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लोग इंतजार करते हैं कि सत्र कब चलेगा। किसान सोचता है कि वहां हमारे मुद्दों पर बात होगी। मजदूर और गरीब सोचता है कि उनके बारे में बात होगी। लेकिन, सदन चल ही नहीं पाता तो लोगों को बहुत निराशा होती है। 

उन्होंने आगे कहा कि जब विपक्ष वॉकआउट करते हैं तो वो सरकार की मदद करते हैं, वो सरकार के खिलाफ नहीं होता। क्योंकि, जब विपक्ष चला जाता था तो बिल का विरोध करने के लिए कोई नहीं होता है और बिल पास हो जाता है। वो सरकार को बिल पास करने का मौका देते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें