राहुल गांधी और प्रियंका गांधी।
- फोटो : ANI
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी का संदेश लेकर कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गाजीपुर जाएगा। यहां की पूरी स्थिति की जानकारी लेगा और राहुल प्रियंका गांधी को रिपोर्ट सौंपेगा। गाजीपुर के कटारिया गांव में विश्वकर्मा समाज की नाबालिग की मौत मामले पर सियासत तेज हो गई है। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने दुष्कर्म और हत्या का आरोप लगाया है। अब कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को गाजीपुर पहुंच रहा है।
कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि गाजीपुर प्रकरण की सीबीआई जांच कराने की मांग की जाएगी। उन्होंने बताया कि प्रतिनिधिमंडल में उनके साथ पिछड़ा वर्ग विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ. अनिल जयहिंद, एससी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेंद्र पाल गौतम, अजय कुमार लल्लू, सुभाषिनी बुंदेला, जितेंद्र बघेल, सांसद तनुज पुनिया, सांसद राकेश राठौर, राज्यसभा सदस्य कर्मवीर सिंह बौद्ध, विधायक वीरेंद्र चौधरी, इंदरजीत सिंह, अनिल यादव सहित 21 लोग शामिल रहेंगे।