गाजियाबाद के भाजपा महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा को हटा दिया गया है। उनकी जगह मान सिंह गोस्वामी को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया गया है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्रनाथ पांडेय ने अजय शर्मा को हटाए जाने की पुष्टि की है।
इस बीच पार्टी सूत्रों का कहना है कि बुधवार को लखनऊ में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक बुलाई गई है जिसमें निकाय चुनाव को लेकर मिली रिपोर्टों पर चर्चा होगी।
माना जा रहा है इस बैठक के बाद संगठन में और फेरबदल किए जा सकते हैं।