फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से पांच साल तक के बच्चों को कान्हा बनाकर लाएं और अमर उजाला के साथ मनाएं यादगार जन्माष्टमी

Fri, 11 Aug 2017 02:44 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लखनऊ में शायद ही कोई ऐसा घर-आंगन हो जहां कन्हैया की तरह बाल-गोपालों की शरारतें न दिखती हों। ये शरारतें कभी तंग करती हैं तो कभी मन को सुकून देती हैं। मुख पर माखन की तरह इनमें भोलापन भी लिपटा रहता है। आज के घर-आंगन में भी ऐसे बाल-गोपाल अपनी शरारतों से आपका मन जरूर मोह लेते होंगे। अमर उजाला हर साल की तरह इस बार भी ऐसे ही बाल-गोपालों के साथ जन्माष्टमी मनकार इन पलों को यादगार बनाएगा।
विज्ञापन


इसके लिए अपने एक से पांच वर्ष तक के बेटे-बेटियों को कन्हैया के विभिन्‍न रूपों में तैयार कर अमर उजाला के मंच पर लाएं।

कार्यक्रम- 13 अगस्त, दोपहर दो बजे

स्‍थान- डालीबाग स्थित, अमर उजाला कार्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें