लखनऊ। मंडलायुक्त डॉ. रोशन जैकब ने बुधवार को मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय, जर्जर विद्यालयों के ध्वस्तीकरण व प्रोजेक्ट अलंकार के तहत चल रहे कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जिलाधिकारी जर्जर विद्यालयों का तकनीकी समिति से सत्यापन कराकर तत्काल ध्वस्त कराएं। अगर ध्वस्तीकरण तत्काल संभव न हो तो बिल्डिंग सील करें, जिससे कोई बच्चा उसमें प्रवेश न कर सके।
मंडलायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय मंडल के सभी जनपदों में बनने हैं। इसलिए अभी तक जिन जनपदों ने भूमि चिह्नांकन कर प्रस्ताव नहीं भेजा है, वो तत्काल प्रस्ताव भेज दें। मुख्य विकास अधिकारी अजय जैन ने बताया कि जनपद लखनऊ में मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय बनने के लिए तहसीलवार पांच स्थानों का चिह्नांकन करके प्रस्ताव भेज दिया गया है।