फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: शिविर में कराएं आधार, डाक सेवा संबंधी काम

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। भारतीय डाक विभाग ऑल इन वन योजना के तहत उत्तरधौना ग्रीन पार्क, क्लब हाउस के पास स्थित ओमेगा परिसर में रविवार और सोमवार को विशेष शिविर लगाएगा। दो दिवसीय कैंप में आधार और डाक सेवा संबंधी शिकायतों का निस्तारण होगा।
विज्ञापन

मुख्य पोस्टमास्टर केआर स्वामी के अनुसार शिविर में 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों के नए आधार नामांकन, आधार कार्ड में नाम, पता, जन्मतिथि, मोबाइल नंबर व ई मेल अपडेट करने के साथ बायोमीट्रिक की सुविधा मिलेगी। शिविर में डाकघर बचत योजनाओं, बचत खाता, आवर्ती जमा, सावधि जमा, मासिक आय योजना, पब्लिक प्रॉविडेंट फंड, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और सुकन्या समृद्धि योजना के नए खाते खोले जाएंगे। स्पीड पोस्ट, पार्सल एवं अंतरराष्ट्रीय डाक बुकिंग, बड़े ग्राहकों के लिए बीएनपीएल स्कीम के तहत ऑनलाइन पंजीकरण, डाक जीवन बीमा और इंडिया पोस्ट पेमेंट्स बैंक के काम भी होंगे। आधार संबंधी कामों के लिए मूल दस्तावेज और पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ लाना होगा। बचत खाता सेवाओं के लिए केवाईसी दस्तावेज साथ लाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें