23 फरवरी को वोट डालने का निशान दिखाने वालों को ईंट खरीद (तीन हजार ईंट वाली ट्रॉली) पर 500 रुपये की छूट मिलेगी। इस ट्रॉली का दाम 24 हजार रुपये है।
लखनऊ ब्रिक किन एसोसिएशन के महामंत्री मुकेश मोदी ने बताया कि मतदान का प्रतिशत बढ़ाने के लिए एसो. की तरफ से यह घोषणा की गई है।
उन्होंने बताया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए लोगों को वोट डालने के लिए ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए।
सरकारी गाड़ियों का अधिग्रहण शुरू
राजधानी में 23 फरवरी को वोटिंग के लिए आरटीओ को सहायक रिटर्निंग अफसर सहित अन्य अधिकारियों के लिए वाहन नहीं मिल रहे हैं। जिन वाहन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे, उनमें से अधिकतर ने वाहनों के प्रत्याशियों को किराये पर देने की बात कही।
इस पर आरटीओ ने सरकारी गाड़ियों का अधिग्रहण शुरू कर दिया है। आरटीओ को 995 बसें व 1000 छोटे वाहन चाहिए। इनमें से 900 बसों का इंतजाम हो गया है।