फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पीढ़ियां बदलीं, चिड़ियाघर का आकर्षण बरकरार

विज्ञापन
रिपोर्ट प्रस्तुत करते क्षेत्रीय वनाधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल, वन्य जीव प्रतिपालक के एन सुधीर,
विज्ञापन
लखनऊ। वक्त बदला, पीढ़ियां बदलीं, लेकिन वन्यजीवों को करीब से देखने का आकर्षण आज भी बरकरार है। इसका गवाह नवाब वाजिद अली शाह प्राणी उद्यान है। 105 साल का हो चुका यह चिड़ियाघर आज भी बच्चों, विद्यार्थियों और बड़ों की पसंद बना हुआ है। वित्तीय वर्ष 2025-26 में यहां 13,23,771 दर्शक पहुंचे। रविवार को प्राणी उद्यान के 105वें स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में इस उपलब्धि के साथ इसकी ऐतिहासिक विरासत और वन्यजीव संरक्षण की भूमिका को भी रेखांकित किया गया।
विज्ञापन

स्थापना दिवस पर प्राणी उद्यान के निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने फाल्कन पक्षी को उसके प्रकृति समरूप बाड़े में अवमुक्त किया। इसके बाद केक काटकर स्थापना दिवस मनाया गया। क्षेत्रीय वनाधिकारी मुकेश चंद्र कांडपाल ने पुष्पगुच्छ देकर अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि वन्यजीव प्रतिपालक केएन सुधीर, वन्यजीव चिकित्सक डॉ. अशोक कश्यप और डॉ. बृजेंद्र मणि यादव उपस्थित रहे।

निदेशक संजय कुमार बिस्वाल ने कहा कि यह देश के प्राचीनतम प्राणी उद्यानों में से एक है। लखनऊ के हृदय में स्थित इस प्राणी उद्यान को शहर का फेफड़ा भी कहा जाता है। यहां के पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध करने का काम करते हैं। वयस्कों की संख्या सबसे ज्यादा
विज्ञापन

प्राणी उद्यान की ओर से जारी वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक, वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 13,23,771 दर्शक पहुंचे। इनमें 8,34,292 वयस्क, 2,56,679 बच्चे, 98,547 विद्यार्थी और पांच साल से कम उम्र के 1,34,253 बच्चे शामिल हैं। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित खेलकूद प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्राणी उद्यान की वार्षिक रिपोर्ट का विमोचन भी हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें