फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पुष्पक व गोमती एक्सप्रेस में जनरल यात्रियों का कब्जा

विज्ञापन
प्रतीकात्मक।
विज्ञापन
लखनऊ। ट्रेनों का सफर यात्रियों के लिए परेशानियों का सबब बन गया है। गोमती व पुष्पक एक्सप्रेस की आरक्षित बोगियों में अनारक्षित टिकट वाले यात्रियों के प्रवेश से आरक्षण करवाकर सफर करने वाले मुसाफिरों की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
विज्ञापन


इसे लेकर रेलयात्रियों ने सोशल मीडिया पर शिकायतें दर्ज करवाई हैं। यात्री अनन्या पांडेय ने बताया कि नई दिल्ली से लखनऊ आने वाली गोमती एक्सप्रेस के कोच डी-9 में जनरल कोच के यात्रियों की भीड़ उमड़ पड़ी। वॉशरूम तक कोई नहीं जा पाया गया। गाड़ी संख्या 12534 पुष्पक एक्सप्रेस के यात्री तौहीद इदरीसी ने बताया कि स्लीपर कोच का हाल बेहाल है। सीट कन्फर्म होने के बावजूद, भीड़भाड़ के चलते सफर मुहाल हो गया। टीटीई स्टाफ से शिकायत की, लेकिन मदद नहीं मिली। 12566 बिहार सप्तक्रांति एक्सप्रेस के यात्री ने बताया कि थर्ड एसी इकॉनमी कोच एम-1 में ओवरक्राउडिंग है। एसी कूलिंग ठप रही। 20402 लखनऊ-वाराणसी सुपरफास्ट एक्सप्रेस में भी एसी काम नहीं करने की शिकायत दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें