फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: दर्ज हुई जीडीपी में 5.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी

Tue, 21 Jan 2014 10:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

अर्थ एवं संख्या प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान ने प्रदेश के सकल एवं निवल घरेलू उत्पाद के स्थिर व चालू भावों पर 2013-14 की दूसरी तिमाही का आकलन कर यह संकेत किया है।

स्थिर भावों पर प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 110391 करोड़ रुपये आंका गया है, जो इन्हीं महीनों में पिछले वित्त वर्ष से 5.4 प्रतिशत ज्यादा है। 2012-13 में इसी अवधि की एसजीडीपी 104718 करोड़ आंकी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह प्रचलित भावों पर एसजीडीपी 203365 करोड़ आंकी गई है जो पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में 178041 करोड़ आंकी गई थी।

प्रदेश की एसजीडीपी में कृषि एवं पशुपालन के अंतर्गत 2.8 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र में 1.1 प्रतिशत, सर्विस सेक्टर में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें