चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही में प्रदेश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 5.4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
अर्थ
एवं संख्या प्रभाग, राज्य नियोजन संस्थान ने प्रदेश के सकल एवं निवल घरेलू
उत्पाद के स्थिर व चालू भावों पर 2013-14 की दूसरी तिमाही का आकलन कर यह
संकेत किया है।
स्थिर भावों पर प्रदेश का सकल घरेलू उत्पाद 110391 करोड़
रुपये आंका गया है, जो इन्हीं महीनों में पिछले वित्त वर्ष से 5.4 प्रतिशत
ज्यादा है। 2012-13 में इसी अवधि की एसजीडीपी 104718 करोड़ आंकी गई थी।
इसी
तरह प्रचलित भावों पर एसजीडीपी 203365 करोड़ आंकी गई है जो पिछले वित्त
वर्ष की इसी अवधि में 178041 करोड़ आंकी गई थी।
प्रदेश की एसजीडीपी में
कृषि एवं पशुपालन के अंतर्गत 2.8 प्रतिशत, उद्योग क्षेत्र में 1.1 प्रतिशत,
सर्विस सेक्टर में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान लगाया गया है।