फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊ कोर्ट से भी खारिज हुई गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका

Sat, 18 Nov 2017 10:47 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गायत्री प्रसाद प्रजाप‌त‌ि - फोटो : demo pic
विज्ञापन
महिला के साथ गैंगरेप और छेड़छाड़ के मामले में जेल में बंद समाजवादी पार्टी के नेता गायत्री प्रसाद प्रजापति की जमानत याचिका को लखनऊ कोर्ट की सीजेएम संध्या श्रीवास्तव ने शुक्रवार को खारिज कर दिया।
विज्ञापन


मामले की सुनावाई करते हुए सीजेएम संध्या श्रीवास्तव ने गायत्री प्रसाद प्रजापति पर लगे आरोपों को बेहद गंभीर करार देते हुए जमानत देने से इंकार कर दिया।

इसके साथ ही गायत्री प्रसाद प्रजापति की मुश्‍किलें फिलहाल कम होने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है। हाईकोर्ट पहले ही पूर्व मंत्री की जमानत याचिका को खारिज कर चुका है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर 18 फरवरी 2017 को लखनऊ के गौताम्पल्ली थाने में बुंदेलखंड की रहने वाली गैंगरेप पीडि़ता की प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

उसके बाद गायत्री प्रसाद प्रजापति और उनके अन्य साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। पीड़िता ने यागत्री और उसके साथियों पर मौरंग का पट्टा दिलाने के नाम पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें