फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगरेप के आरोपी गायत्री प्रजापति को पॉक्सो कोर्ट ने दी जमानत

Tue, 25 Apr 2017 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
गायत्री प्रजापति - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
गैंगरेप के आरोपी व यूपी सरकार में मंत्री रहे गायत्री प्रसाद प्रजापति को पॉक्सो कोर्ट से जमानत म‌िल गई है। उनके दो साथी प‌िंटू और व‌िकास को भी एक-एक लाख रुपए पर बेल म‌िली है। गायत्री को बीते 15 मार्च को गिरफ्तार किया गया था जहां उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था। 
विज्ञापन


गिरफ्तारी के दौरान गायत्री ने कहा था, मैं निर्दोष हूं। नार्को टेस्ट होगा तो दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।  यूपी सरकार में गायत्री के पास कई बड़े मंत्रालय रह च़ुके हैं। उसे सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का करीबी माना जाता है।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद गायत्री प्रजापति समेत 5 लोगों के खिलाफ बीते 18 फरवरी 2017 को लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में एफआईआर दर्ज की गई थी। 
विज्ञापन


गायत्री समेत अन्य लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 511, 376 डी पॉक्सो एक्ट 3/4 में मामला दर्ज हुआ था। प्रजापति समाजवादी पार्टी के टिकट पर अमेठी से विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था,लेकिन हार गए। 

बता दें क‌ि एक महिला ने गायत्री प्रजापत‌ि और उसके साथ‌ियों पर गैंगरेप का आरोप लगाया था। पीड़ित महिला के मुताबिक तीन साल उसकी गायत्री प्रजापत‌ि से मुलाकात हुई थी।
तभी मंत्री ने चाय में नशे की दवा मिलाकर उसे बेहोश कर दिया था। महिला ने आरोप लगाया क‌ि नशे की हालत में उसके साथ रेप किया गया और उसकी वीडियो क्लिप भी बनाई गई। मह‌िला ने गायत्री और उसके साथ‌ियों पर अपनी नाबाल‌िग बेटी के भी शोषण का आरोप लगाया था।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें