फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को दी जानकारी

Mon, 24 Feb 2025 01:21 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों पर गठित शक्ति मोबाइल टीम व एंटी रोमियो टीम की ओर से जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। टीम की ओर से रविवार को चौपाल का आयोजन कर महिलाओं को सशक्तिकरण व साइबर अपराधों के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन


रविवार को हरदत्त नगर गिरंट क्षेत्र के चिरैया, शिकारी पुरवा में चौपाल का आयोजन किया गया। पुलिस कर्मियों ने महिलाओं से बात कर उनकी समस्याओं को सुना व उन्हें आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान महिलाओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए।

कहा गया कि सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी सुरक्षित रखें, अज्ञात लिंक पर क्लिक न करें, साइबर ठगी से सतर्क रहें। ऑनलाइन ठगी, छेड़छाड़, फेक प्रोफाइल और साइबर स्टॉकिंग से बचने के लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का उपयोग करने की सलाह दी गई। इसके साथ ही कन्या सुमंगला योजना, उज्ज्वला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजनाओं की जानकारज्भी दी गई। इस दौरान आरक्षी पूजा सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें