महिलाओं को साइबर अपराध व कानूनों की जानकारी देती महिला आरक्षी।
श्रावस्ती। मिशन शक्ति अभियान के तहत थानों में गठित शक्ति मोबाइल टीम की ओर से महिला जागरूकता व सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान मौजूद महिलाओं को स्वावलंबी और सुरक्षित बनाने तथा उनके अधिकारों के बारे में जानकारी दी जा रही है।
बृहस्पतिवार को मल्हीपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गुढ़वा, लक्ष्मनपुर कोठी व परसा डेहरिया, सिरसिया के ग्राम गब्बापुर व त्र्यंबकेश्वर इंटर कॉलेज में चौपाल का आयोजन किया। इस दौरान महिलाओं को उनके खिलाफ होने वाले अपराधों पर रोकथाम की जानकारी दी गई। वहीं छात्राओं को वीमेन पावर लाइन 1090 व उनके अधिकार के लिए बनाए गए कानून व नियम, साइबर अपराध के बारे में जानकारी देकर पंपलेट का वितरण किया गया। इस मौके पर काफी संख्या में महिलाएं व युवतियां मौजूद रहीं।