जमुनहा के मनवरिया दीवान में सफाई करमे कर्मचारी।
श्रावस्ती। जिले में संचारी रोग नियंत्रण माह मनाया जा रहा है। इस दौरान न्याय पंचायत स्तर पर सफाई कर्मियों की टीम गठित की गई है। टीम ग्राम पंचायत वार अभियान चला कर सफाई करेगी। जिसका सत्यापन जिला स्तरीय अधिकारी करेंगे। लापरवाही मिलने पर संबंधितों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
जिले की सफाई व्यवस्था बदहाल है। गांवों में तैनात सफाई कर्मियों के काम में रुचि न लेने से ज्यादातर नालियां चोक हैं। बारिश होते ही उनका मलबा सड़क पर फैल जाता है। जिससे गांवों में संक्रामक रोग फैलने की आशंका रहती है। जबकि तमाम सफाई कर्मी इसके लिए ग्रामीणों को दोषी बता रहे हैं। उनका कहना है कि जलनिकासी मार्ग पर ग्रामीणों का कब्जा होने से यह समस्या है। ऐसे में समस्या के समाधान के लिए न्याय पंचायतवार सफाई कर्मियों की टीम गठित की गई है। जो निर्धारित रोस्टर के अनुसार ग्राम पंचायतवार सफाई करेगी।
यह भी होगा कार्य
गांवों में गठित टीम मुख्य मार्गों की सफाई, मार्ग किनारे उगी झाड़ियां साफ करने के साथ ही नालियों की सफाई कर उसका मलबा अन्यत्र स्थान पर फेंकेंगे। इसके साथ ही नालियों, सार्वजनिक भवनों, विद्यालयों व आंगनबाड़ी केंद्रों की सफाई कर वहां चूने का छिड़काव करेंगी। संक्रामक रोग का खतरा कम करने के लिए फागिंग भी कराई जाएगी।
गांवों में सामूहिक रूप से सफाई कराने के लिए गठित टीमों की निगरानी के लिए एडीओ पंचायत को जिम्मेदारी सौंपी गई है। तय रोस्टर के अनुसार यदि गांवों में सफाई नहीं होती है अथवा जांच में लापरवाही मिली तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।
- नंदलाल डीपीआरओ