फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गौरी ने टेबल टेनिस में दोहरे खिताब अपने नाम किए

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। गौरी शुक्ला ने स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया (एसएनआई) की ओर से आयोजित लखनऊ जिला ओपन टेबल टेनिस प्रतियोगिता में दमदार खेल दिखाते हुए महिला एकल व अंडर-19 बालिका वर्ग के फाइनल में जीत के साथ दोहरे खिताब अपने नाम किए। वहीं पुरुष एकल में आकाश द्विवेदी विजेता बने। मॉडर्न अकादमी, विनय खंड-2, गोमतीनगर में रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबलों में बालक अंडर-19 में अमर मणि शुक्ला और अंडर-11 आयु वर्ग में अमायरा सिंह व विराज ने खिताब जीते। प्रतियोगिता के समापन पर मुख्य अतिथि डॉ. प्रसून शमसेरी (ऑर्थोपेडिक सर्जन, मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, लखनऊ) ने विशिष्ट अतिथि खेल प्रमोटर सत्येंद्र त्रिपाठी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। मौके पर स्पोर्ट्स नेटवर्क इंडिया के निदेशक डॉ. आनंद किशोर पांडेय, आयोजन सचिव सुनील जोशी मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें