फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: स्कूली स्केटिंग में दिखाया दम, जीते पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। दिल्ली पब्लिक स्कूल गोमतीनगर के तत्वावधान में अंतर स्कूल स्केटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें शहर के सीएमएस, डीपीएस, मॉडर्न, एसकेडी एकेडमी सहित 50 से अधिक स्कूलों के 500 से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने अंडर-6, 8, 10, 12, 14 व 16 में स्केटिंग की विभिन्न श्रेणियों कला, संतुलन और गति का शानदार प्रदर्शन कर मुकाबलों को रोमांचक बना दिया। पहले दिन सीएमएस का प्रदर्शन शानदार रहा। इस अवसर पर स्कूल की हेड मिस्ट्रेस नाजिश जफर, प्रिंसिपल रूपम सलूजा, नीतू सिंह, लखनऊ मंडल के कोऑर्डिनेटर नीरज श्रीवास्तव और असिस्टेंट डिप्टी कंट्रोलर, सिविल डिफेंस मनोज वर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें