फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गौरव सिंह यादव बने सपा के महानगर महासचिव

विज्ञापन
सपा की महानगर कार्यकारिणी।
विज्ञापन
लखनऊ। समाजवादी पार्टी में गौरव सिंह यादव को लखनऊ महानगर कार्यकारिणी का महासचिव नियुक्त किया गया है। महानगर अध्यक्ष फाखिर सिद्दीकी ने करीब 18 महीने बाद शनिवार को पार्टी की 51 सदस्यीय नई कार्यकारिणी घोषित की।
विज्ञापन

फाखिर सिद्दीकी ने बताया कि कोषाध्यक्ष के पद पर राजवीर सिंह को नियुक्त किया गया है। लखनऊ पूर्वी विधानसभा में हरिश्चंद्र लोधी, लखनऊ कैंट में संतोष रावत, लखनऊ मध्य में मो. अहमद, लखनऊ पश्चिम में मिर्जा जफर इकराम को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
इनको भी मिली जिम्मेदारी
उपाध्यक्ष : शफाअत हुसैन कुरैशी, प्रवेश प्रशांत, हमजा बिलाल, अमित सक्सेना, राजकुमार मौर्या, तारा चंद्र यादव, सुनील पाल, राजकुमार सिंह।
सचिव : विनय कुमार यादव, कुलदीप आनंद, अब्दुल्ला औवेश, नवनीत त्रिपाठी, मिर्जा फरीद बेग, शैलेंद्र, हर्ष सक्सेना, उमेश यादव, नेहा यादव, सनी कनौजिया, अवधेश मौर्या, हरजीत सिंह हनी, डीके पाल।
विज्ञापन

पीडीए के साथ ही सवर्ण को भी हिस्सेदारी
समाजवादी पार्टी ने कार्यकारिणी की घोषणा में पिछड़ा, दलित अल्पसंख्यक (पीडीए) के साथ ही सवर्णों का भी ध्यान रखा है। 51 सदस्यीय समिति में समाज के हर वर्ग को स्थान देकर सभी को खुश रखने का प्रयास किया गया है। महासचिव के पद पर गौरव सिंह यादव के रूप में पिछड़े वर्ग का प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है तो वहीं उपाध्यक्ष और सचिव के पदों में पिछड़ा के साथ ही दलित और अल्पसंख्यकों की नुमाइंदगी का भी ध्यान रखा गया है। सूची में कई नाम सवर्ण वर्ग के भी हैं।

सपा की महानगर कार्यकारिणी।

सपा की महानगर कार्यकारिणी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें