डांसिंग, एक्टिंग और होस्टिंग में गौहर खान के जलवे आप देख ही चुके हैं। अब गौहर के नए और रोमांचकारी अवतार को देखने के लिए तैयार हो जाइए। रिएलटी शो ‘आई कैन डू दैट’ में गौहर ऐसे स्टंट करती नजर आएंगी, जो आपको दांतों तले उंगलियां दबाने पर मजबूर कर देंगे।
मंगलवार को गौहर खान शो के प्रमोशन के सिलसिले में लखनऊ पहुंची। जहां उन्होंने फिल्म, एक्टिंग और पर्सनल लाइफ के तमाम पहलुओं पर खुलकर बात की।
गौहर ने बताया कि इस शो में जान जोखिम में सिर्फ इसलिए डाली, ताकि जब मैं बूढ़ी हो जाऊं तो मेरे पास खूबसूरत यादों का पिटारा हो। वरना मैं पढ़ने में अच्छी रही। कोई भी ऑफिस जॉब कर सकती थी।
लेकिन खुद पर प्राउड फील करने के लिए इस शो का हिस्सा बनी। गौहर मानती हैं कि सिर्फ पैसा कमाना ही लाइफ नहीं। शो में जर्मन व्हील व कार्ट व्हील के स्टंट किए, जो बहुत ही रोमांचकारी रहे।