फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस बुकिंग कराएं, खाते में 568 रुपये पाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
नए साल के आगाज के साथ रसोई गैस की सब्सिडी की रकम सीधे रसोई गैस उपभोक्ता के बैंक खाते में पहुंचाने की डीबीटीएल (पहल) योजना लागू हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को योजना के पहले दिन शहर की 70 गैस एजेंसियों पर डीबीटीएल से लिंकअप करीब 25 हजार सीटीसी कस्टमरों की पुरानी गैस बुकिंग निरस्त कर केंद्रीयकृत सॉफ्टवेयर सिस्टम से नए सिरे से अपडेट कराया गया।

बतौर सीटीसी कस्टमर नई बुकिंग अपडेट कर उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी एसएमएस भेजकर दी गई। पुरानी बुकिंग अपडेट होते ही 244.75 रुपये इंप्रेस राशि और और 323.25 रुपये एडवांस सब्सिडी के कुल 568 रुपये भी सीटीसी कस्टमर के लिंकअप बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
विज्ञापन


इंडेन कंपनी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह रकम अगले 48 घंटे में उपभोक्ता के लिंकअप खाते में पहुंच जाएगी।
विज्ञापन

सीटीसी कस्टमर को 761 रुपये में सिलेंडर

अपडेट हुई पुरानी बुकिंग और एक जनवरी से नई बुकिंग के बाद सीटीसी उपभोक्ताओं को 761 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। दूसरी तरफ डीबीटीएल से न जुड़ने वाले उपभोक्ताओं को पहले की तरह ही सब्सिडी युक्त 437.75 रुपये में गैस की होम डिलीवरी होगी।

गैस उपभोक्ता एजेंसी से जारी कैशमेमो वाउचर देखकर सब्सिडी राशि के बारे में जानकारी पा सकेंगे। वाउचर पर उपभोक्ता के खाते में आने वाली सब्सिडी राशि और सब्सिडीयुक्त सिलेंडरों की संख्या का स्पष्ट उल्लेख रहेगा। केंद्रीयकृत सॉफ्टवेयर से जारी होने के कारण एजेंसी स्तर से कैश मेमो वाउचर में फेरबदल संभव नहीं होगा।
 
तेल कंपनियों के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पहल (डीबीटीएल) लिंकअप न कराने वाले उपभोक्ताओं को भी ग्रेस पीरियड के तहत 31 मार्च तक कंज्यूमर नंबर को बैंक खाते से लिंकअप कराने की मोहलत है। इस दौरान बुकिंग कराने पर सब्सिडी राशि के सिलेंडर की होम डिलीवरी सप्लाई एजेंसियों से जारी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें