नए साल के आगाज के साथ रसोई गैस की सब्सिडी की रकम सीधे रसोई गैस उपभोक्ता के बैंक खाते में पहुंचाने की डीबीटीएल (पहल) योजना लागू हो गई।
बृहस्पतिवार को योजना के पहले दिन शहर की 70 गैस एजेंसियों पर डीबीटीएल से लिंकअप करीब 25 हजार सीटीसी कस्टमरों की पुरानी गैस बुकिंग निरस्त कर केंद्रीयकृत सॉफ्टवेयर सिस्टम से नए सिरे से अपडेट कराया गया।
बतौर सीटीसी कस्टमर नई बुकिंग अपडेट कर उपभोक्ताओं को इसकी जानकारी एसएमएस भेजकर दी गई। पुरानी बुकिंग अपडेट होते ही 244.75 रुपये इंप्रेस राशि और और 323.25 रुपये एडवांस सब्सिडी के कुल 568 रुपये भी सीटीसी कस्टमर के लिंकअप बैंक खाते में ट्रांसफर किए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
इंडेन कंपनी से जुड़े एक अधिकारी ने बताया कि यह रकम अगले 48 घंटे में उपभोक्ता के लिंकअप खाते में पहुंच जाएगी।