फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 दिन बाद भी गैस सिलेंडर की नहीं आस

Tue, 20 Aug 2013 01:28 AM IST
लखनऊ/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
रक्षाबंधन व जन्माष्टमी पर्व पर घरेलू एलपीजी वितरण की व्यवस्था गड़बड़ाने से उपभोक्ता परेशान हैं। बुकिंग के बाद भी होम डिलीवरी का सिलेंडर सप्लाई करने में गैस एजेंसियां 15 से 20 दिन का समय लगा रही हैं।
विज्ञापन


उपभोक्ता द्वारा संपर्क किए जाने पर एजेंसी संचालक तेल कंपनी के बॉटलिंग प्लांट से भरे सिलेंडरों की सप्लाई मिलने में देरी को इसका कारण बता रहे हैं।

दूसरी तरफ घरेलू एलपीजी की आपूर्ति से जुड़ीं तीनों तेल कंपनियों के अधिकारी जिले में मांग के आधार पर पर्याप्त मात्रा में भरे हुए घरेलू सिलेंडर सप्लाई होने का दावा कर फिलहाल वितरण में किसी भी तरह की लेटलतीफी को नकार रहे हैं।

बुकिंग के बाद भी समय पर घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी न होने से परेशान उपभोक्ताओं की शिकायत आपूर्ति विभाग व संबंधित तेल कंपनियों के जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा भी नहीं सुनी जा रही।
विज्ञापन


इसके चलते ही गोमती नगर, इंदिरा नगर, महानगर, आलमबाग सहित शहर के विभिन्न इलाकों में घरेलू गैस सिलेंडरों के वितरण की लगातार लंबी होती वेटिंग उपभोक्ताओं के लिए परेशानी बनती जा रही है।

जानकारी करने पर संबंधित गैस एजेंसी कर्मचारी कंपनी के बॉटलिंग प्लांट से शॉर्ट सप्लाई आने व बुकिंग सिस्टम सॉफ्टवेयर की सुस्त रफ्तार को जिम्मेदार बता कर चुप्पी साध लेते है।

ज्यादा सवाल करने पर एजेंसी कर्मी परेशान उपभोक्ता की परेशानी को दूर करने की जगह उससे अभद्रतापूर्ण व्यवहार कर एजेंसी से भगा देते हैं।
 
मालूम हो कि घरेलू एलपीजी आपूर्ति से जुड़ी तीनों तेल कंपनियों के अधिकारी बुकिंग के बाद 48 घंटे में सिलेंडर डिलीवरी का दावा करते हैं जबकि जमीनी हकीकत इससे इतर है।

शहर में संचालित अधिकांश एजेंसियों से बुकिंग के बाद पंद्रह से बीस दिन में सिलेंडर की होम डिलीवरी हो रही है।

दूसरी तरफ संबंधित एजेंसी के कार्यक्षेत्र में संचालित चायपान, मिठाई की दुकान, रेस्टोरेंट इत्यादि में गैस खत्म होने के चंद घंटे बाद ही सब्सिडी से लेकर नॉन सब्सिडी सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन


इसकी शिकायत आपूर्ति विभाग के शिकायत कक्ष व संबंधित तेल कंपनियों के अधिकारियों के समक्ष दर्ज कराने के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें