फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तेज धमाके के साथ फटा गैस सिलिंडर

Sun, 25 Feb 2024 02:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। कृष्णानगर की एलडीए कॉलोनी में शनिवार को दोमंजिला मकान के किचन में रखा एलपीजी सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की पहली मंजिल पर मौजूद घरवालों के साथ ही आस-पड़ोस के लोग भी दहल उठे। धमाके से किचन की दीवार टूटकर पड़ोसी की छत पर जा गिरी। मकान की दीवारों में दरारें आ गईं। गनीमत रही कि किसी को चोट नहीं आई।
विज्ञापन

एलडीए काॅलोनी निवासी वीरेंद्र सिंह अपने दोमंजिला मकान के भूतल व पहली मंजिल पर सपरिवार रहते हैं। दूसरे तल पर किरायेदार धनराज बत्रा पत्नी सिमरन और बेटे वैभव व अमन के साथ रहते हैं। शनिवार को धनराज आलमबाग स्थित अपने होटल चले गए थे। उनकी पत्नी स्नेहनगर में अपने ब्यूटी पार्लर व दोनों बच्चे कोचिंग गए थे। घर में सिर्फ वीरेंद्र व उनका परिवार ही था। तभी शाम 04:45 बजे धनराज के किचन में रखा सिलिंडर तेज धमाके के साथ फट गया।
धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के लोग दहल उठे। देखते ही देखते वीरेंद्र के घर के बाहर भीड़ जुट गई। पता चला कि धमाके से वीरेंद्र के घर के दरवाजे व खिड़कियों के शीशे टूट गए। किचन की दीवार पड़ोसी की छत पर गिर गई। अन्य दीवारों में दरारें आ गईं। सूचना पर कृष्णानगर इंस्पेक्टर कैलाश दुबे ने घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे में कोई हताहत तो नहीं हुआ मगर मकान मालिक व किरायेदार का लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें