फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में दिनदहाड़े गैस एजेंसी के गोदाम इंचार्ज की गोली मारकर हत्या, भाजपा नेता की है एजेंसी

Wed, 26 Feb 2020 09:33 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
वारदात के बाद मौजूद पुलिसकर्मी। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के गंजा गांव में बुधवार अपराह्न बेखौफ बाइक सवार तीन लुटेरों ने गैस गोदाम इंचार्ज रामपाल (48) की गोली मारकर हत्या कर दी और बैग में रखे 15 हजार रुपये लूट ले गए। इस घटना से शहर में सनसनी फैल गई। वारदात के वक्त गोदाम इंचार्ज एजेंसी के वाहन पर गैस की लोडिंग करा रहे थे। सूचना पर एसएसपी, एसपी सिटी, सीओ सिटी ने घटनास्थल की जांच कर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। गैस गोदाम भाजपा नेता शक्ति सिंह के भाई रतन सिंह की है।

विज्ञापन


कोतवाली नगर अंतर्गत हवाई पट्टी के पीछे स्थित गंजा गांव में बने जीडी गैस एजेंसी के गोदाम पर बुधवार अपराह्न करीब 2:45 बजे गोदाम इंचार्ज रामपाल निवासी गांव फुरसत पोस्ट मंझनपुर रामपुर गुहियाना तहसील मिल्कीपुर एजेंसी के वाहन पर गैस की लोडिंग करा रहा था। गैस एजेंसी के पास एक वैवाहिक समारोह के चलते वहां वाहन न पहुंच पाने के कारण गैस की लोडिंग गोदाम से करीब 6 सौ मीटर दूर कराई जा रही थी। इस दौरान नीले रंग की बाइक पर सवार होकर तीन युवक मौके पर पहुंचे और रामपाल के पास रखे बैग को छीनने का प्रयास करने लगे। विरोध करने पर तीनों युवकों ने उसे लात घूंसों, पिस्टल व तमंचे की बट से पीटा।

इसके बावजूद बैग न देने पर लुटेरों ने पिस्टल से गोदाम इंचार्ज के ऊपर फायर कर दिया, इसमें दो गोली उसके पेट व सीने में लगी और वह जमीन पर गिर गया। वहीं, फायर की आवाज सुनकर जब तक अन्य लोग मौके पर दौड़े तक तब तीनों आरोपी बैग लेकर मौके से फरार हो गए। घायल गोदाम इंचार्ज रामपाल को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उक्त गैस एजेंसी भाजपा नेता शक्ति सिंह के भाई रतन सिंह की है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि बैग में करीब 15 हजार रुपये थे। वहीं, हत्या व लूट की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसएसपी आशीष तिवारी, एसपी सिटी विजयपाल सिंह, सीओ सिटी अरविंद चौरसिया ने घटनास्थल की जांच कर वहां मौजूद लोगों से पूछताछ की। एसएसपी ने बताया कि आरोपियों की तलाश में नाकेबंदी की गई है, उन्हें पकड़ने के लिए टीम का गठन किया गया है। जल्द ही लुटेरे गिरफ्त में होंगे। तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें