उन्नाव जिले में मगरवारा स्टेशन के पास मंगलवार सुबह गरीब रथ एक्सप्रेस डिरेल होने से बाल-बाल बची। ट्रेन का इंजन जैसे ही पटरी से गुजरा उसकी ग्लूटप्लेट टूट गई। ट्रेन चालक को इसका एहसास हो गया और उसने काफी धीमी गति से ट्रेन निकाली।
विज्ञापन
ट्रेन को क्रॉस कराते ही चालक ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी, जिससे महकमे में हड़कंप मच गया। तत्काल डाउन लाइन का संचालन बंद करा दिया गया। इसके चलते गंगाघाट स्टेशन पर फरक्का एक्सप्रेस, मेमू पैसेंजर, वरुणा एक्सप्रेस और चित्रकूट एक्सप्रेस एक घंटे तक खड़ी रहीं।