लखनऊ। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वायु सीमा शुल्क विभाग ने मस्कट से आए यात्री से 8.55 करोड़ रुपये का गांजा (हाइड्रोपोनिक वीड) बरामद किया। उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को ओमान एयर की उड़ान (डब्ल्यूवाई 265) से आए यात्रियों में से एक के बैग से 17 पारदर्शी वैक्यूम पॉलीबैग बरामद हुए। इन्हें कैमलिन कार्बन पेपर में लपेटकर छिपाया गया था। इन पैकेटों में हरे रंग का पदार्थ पाया गया, जो हाइड्रोपोनिक वीड था। बरामद वीड का कुल वजन 8.552 किग्रा था। अधिकारियों ने आरोपी यात्री को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया।