फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बैंकॅाक से आए यात्री से बरामद हुआ 2.86 करोड़ का गांजा

Fri, 08 May 2026 02:53 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट (एआईयू) ने बड़ी कार्रवाई की। उन्होंने बैंकॉक से आए यात्री से 2.86 किलोग्राम हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद किया। बरामद मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत 2.86 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

खुफिया सूचना पर एआईयू टीम ने बुधवार रात 10:35 बजे लखनऊ पहुंची एयर एशिया की फ्लाइट संख्या एफडी-146 के यात्री को रोका। सुरक्षा जांच के दौरान यात्री के बैग की तलाशी ली गई। बैग से 12 हवाबंद पैकेट बरामद हुए। इसमें हरे रंग के फूल व फलनुमा पदार्थ मिला। शुरुआती जांच में इसे हाइड्रोपोनिक वीड पाया गया। प्रतिबंधित मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 43 के तहत जब्त किया गया। आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। एआईयू मामले की गहन जांच कर रही है और तस्करी नेटवर्क का पता लगा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें