फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में हुआ एक और 'बदायूं कांड'

Thu, 12 Jun 2014 09:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं जारी हैं। लखनऊ से सटे जिले बहराइच में एक ऐसी घटना सामने आई है, जब दरिंदों ने एक 45 साल की महिला के साथ गैंगरेप कर लाश पेड़ से लटका दी।
विज्ञापन


मंगलवार को इलाज के लिए लखनऊ निकली महिला अचानक बहू की तबियत बिगडऩे की खबर पर रास्ते से घर लौटने लगी।

रास्ते में ही उसे अगवा कर लिया गया। बुधवार सुबह महिला का शव गांव के बाहर बाग में अमरूद के पेड़ से लटकता मिला। महिला के परिवारीजन गैंगरेप के बाद शव को पेड़ से लटकाने की आशंका जता रहे हैं।

शराब के धंधे का कर रही थी विरोध

बहराइच के रानीपुर थाना क्षेत्र निवासी 45 वर्षीय महिला पेट की बीमारी से पीडि़त थी। उसका इलाज लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल में चल रहा था।

महिला अक्सर अकेले ही लखनऊ से जांच कराने के बाद लौट आती थी। महिला के पड़ोस में रह रहे पांच परिवारके लोग अवैध शराब का धंधा करते थे। जिस वजह से वहां अराजक तत्वों का जमावड़ा बना रहता था।

कई बार महिला ने विरोधकिया था। दो दिन पूर्व शराब के धंधे का विरोध करने पर पड़ोसी ओमकार, नईम, रामरूप, अवधराम और राजू मारपीट पर उतारू हो गए थे। महिला को फरसा लेकर दौड़ा लिया था। किसी तरह गांव के लोगों ने मामला शांत कराया था।

चौराहे पहुंचकर बेटे किया फोन

मंगलवार सुबह 10 बजे महिला लखनऊ के लिए निकली थी। रास्ते में ही उसके बेटे ने फोनकर बताया कि पत्नी की तबियत अचानक बिगड़ गई है। जिस पर महिला बीच रास्ते से वापस गांवको लौटने लगी।

महिला ने रमवापुर चौराहे पर पहुंचकर बेटे को फोनकर घर चलने के लिए बुलाया।

गांव से रमवापुर की दूरी साढ़े तीन किलोमीटर है। बेटा साइकिल से जब चौराहे पर पहुंचा तब उसने मां को फोन किया। उस समय मोबाइल स्विच्ड ऑफ बता रहा था। चौराहे पर लोगों से पूछताछ की, लेकिन कोई कुछ नहीं बता सका।
विज्ञापन

अमरूद के पेड़ से लटकती मिली लाश

रात बीत गई, सुबह महिला का शव गांव के बाहर बाग में अमरूद के पेड़ से लटकता मिला। उसकी साड़ी पास के खेत में पड़ी थी।

शरीर के कपड़े फटे हुए थे। इस पर परिवार के लोगों ने गैंगरेप के बाद हत्या कर पेड़ से शवको लटकाने की आशंका जताई है।

घटनाकी सूचना पाकर रानीपुर पुलिस भोर में ही गांव पहुंच गई। ग्रामीणों ने शव को पेड़ से उतारने का विरोध किया।

पर पुलिस जबरन शव लेकर थाने चली गई। आनन फानन में पंचनामा कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें