संवाद न्यूज एजेंसी
लखनऊ। बीकेटी के भैंसामऊ गांव निवासी गैंगस्टर के आरोपी राकेश रावत की 1.05 लाख रुपये की अवैध संपत्ति को कुर्क करने का आदेश जारी किया गया है।
जेसीपी क्राइम कोर्ट ने कुर्की का आदेश जारी किया है। कुर्क की जाने वाली संपत्ति में 80 हजार रुपये कीमत की एक बाइक और बैंक में जमा 25 हजार रुपये शामिल हैं। राकेश पर गैंगस्टर एक्ट, हत्या, लूट और आर्म्स एक्ट सहित कई गंभीर धाराओं में बीकेटी केस दर्ज हैं।